फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Awake aware of prevention

आपदा से बचाव के लिए किया जागरूक

Thu, 12 Apr 2018 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 12 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Awake aware of prevention
आपदा से बचाव के लिए किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में आपदा से बचाव विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को आपदा के समय बचाव के साथ ही स्कूल को स्वच्छ रखने के बारे में जानकारी दी गई।  
विज्ञापन


 कार्यशाला को संबंधित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी अजात शत्रु शाही ने विद्यार्थियों को घरेलू उपयोग में आने वाले सामानों से आपदा पर नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय लोगों को ऊंचे स्थान पर चले जाना चाहिए। जहां बाढ़ का पानी न पहुंच सके। स्कूल के प्रधानाचार्य जनार्दन उपाध्याय ने बताया कि आग लगने पर उसके आस पास ज्वलनशील पदार्थ नहीं रहने देना चाहिए। 
विज्ञापन

उन्होंने आग, बाढ़ के अलावा अन्य आपदाओं से बचाव के लिए विद्यार्थियों को कई उपाय बताया। जिला स्वच्छता समन्वयक स्कूल आनंद उपाध्याय ने स्कूल में स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंदगी होने से विद्यार्थियों को तरह - तरह के रोग होने की आशंका रहती है। उनका कहना था कि साफ सफाई होती रहे तो संक्रामक रोगों से विद्यार्थियों को बचाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आपदा प्रबंधन के सदस्य पवन शुक्ला ने विद्यार्थियों को आपदा से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed