{"_id":"61e6f70b0354c73d7052c04a","slug":"available-data-of-valantiyars-on-google-sheet-maharajganj-news-gkp4241330168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल शीट पर आज उपलब्ध कराएं वालंटियर्स का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल शीट पर आज उपलब्ध कराएं वालंटियर्स का डाटा
विज्ञापन

- विकास भवन सभागार में दिव्यांग मित्रों की तैनाती के संबंध में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निर्वाचन कार्य में वालंटियर्स की भूमिका अहम है। वालंटियर्स से जुड़े विभागों व संगठनों के जिम्मेदार गूगल शीट पर उनका डाटा बुधवार दोपहर तक उपलब्ध करा दें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
ये बातें मंगलवार को विकास भवन सभागार में दिव्यांग मित्रों की तैनाती के संबंध में आयोजित बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि यदि सभी जिम्मेदार समय से अपने दायित्वों को पूरा करेंगे तो नामांकन से पूर्व सभी बूथों पर दिव्यांग मित्रों की तैनाती सुनिश्चित कर दी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवा कल्याण विभाग व युवाओं से जुड़े अन्य संगठनों के जिम्मेदार उन युवाओं का नाम अनिवार्य रूप से दें, जिनके ग्राम में बूथ हो। जिनके आसपास के गांव में बूथ हो, उनका नाम वरीयता क्रम में बाद में दिया जाए। जिससे कि आवश्यकता अनुरूप वालंटियर्स का उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि समाज की मुख्यधारा से वंचित दिव्यांगों को भी लोकतंत्र के उत्सव में सहभागी बनाना अहम है। सभी को इस कार्य में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए इसे शत-प्रतिशत सफल बनाना चाहिए। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, एनसीसी शिक्षक अखिलेश्वर राव, जगदीश यादव, स्काउट-गाइड के जिला सचिव संजय मिश्रा, रामनरायन खरवार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र, अर्जुन सिंह और अर्जुन त्रिपाठी समेत विभिन्न विद्यालयों से आए जिम्मेदार मौजूद थे।