{"_id":"646bbd479cf378f7ab09f804","slug":"auto-fell-into-pit-due-to-bolero-collision-eight-injured-maharajganj-news-c-7-1-177075-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोलेरो की टक्कर से गड्ढे में गिरा ऑटो, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोलेरो की टक्कर से गड्ढे में गिरा ऑटो, आठ घायल
Tue, 23 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
भरवलिया गांव के पास रविवार की रात हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर भरवलिया गांव के पास रविवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। तीन घायलों की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार गांव से कुछ लोग एक ऑटो में सवार होकर ठूठीबारी क्षेत्र के किशुनपुर गांव के टोला सोबड़ा में बहुरवत लेकर जा रहे थे। ऑटो सवार भरवलिया गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच ऑटो में पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरी।
ऑटो सवार कुंवर (50), बेचन (40), आयुष (7), उमर (38), झिनकू (32), प्रकाश (42), बब्बी (37) और धनराज (45) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीन घायल कुंवर, बेचन और आयुष की हालत बिगड़ते देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ठूठीबारी के थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
...
घायलों को कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार मची थी। रात होने के कारण दुर्घटना स्थल पर कोई भी मुनासिब नहीं समझ रहा था। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता राजू कुमार गुप्ता ने दुर्घटना स्थल पर रुककर एंबुलेंस को फोन लगाने लगे। लेकिन, फोन नहीं लगा। इसके बाद घायलों को अपने सहयोगियों के साथगड्ढे की झाड़ियों से बाहर निकाल कर अपने वाहन से सीएचसी निचलौल पहुंचाया।