फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Audience kept dancing till late night in Shyam Mahotsav

Maharajganj News: श्याम महोत्सव में देर रात तक झूमते रहे श्रोता

Sat, 08 Jun 2024 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Jun 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Audience kept dancing till late night in Shyam Mahotsav
ठूठीबारी। श्याम महोत्सव में खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। शुक्रवार रात मुख्य बाजार परिसर में खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया गया। पूरी रात श्रद्धालु खाटू श्याम के भजनों के भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली से आये भजन गायक युवराज शर्मा और गोंडा से आई गायिका दीपिका मिश्रा ने दरबार तेरा निराला, मेरे दिल की यही अरमान सांवरे, आता रहूं हर साल सांवरे, हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, जैसे अनेक गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को पूरी रात झूमने को मजबूर कर दिया। वही खाटू श्याम को छप्पन भोग के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। खाटू श्याम दरबार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में बड़ी में संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व गृह राज्य मंत्री देवेंद्र राज कंडेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय कुमार, श्यामू श्रीवास्तव, राजू मिश्रा, पन्ना लाल वर्मा, दीपक गोयल, पशुपति नाथ रौनियार, बैजनाथ जायसवाल, सोनू गुप्ता, अश्विनी रौनियार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed