{"_id":"6622d1dee7f3bc66940841a4","slug":"attention-gang-active-in-emptying-peoples-pockets-in-the-name-of-installing-solar-pumps-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120473-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेज-3<bha>--<\/bha>लीड<bha>--<\/bha>-सावधान! सोलर पंप लगाने के नाम पर लोगों की जेब खाली करने वाला गैंग सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेज-3<bha>--</bha>लीड<bha>--</bha>-सावधान! सोलर पंप लगाने के नाम पर लोगों की जेब खाली करने वाला गैंग सक्रिय
Sat, 20 Apr 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
-अगर आप सोलर पंप लगवाने जा रहे हैं, तो अलर्ट रहें, फोन आने पर लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोलर पंप लगाने के नाम पर लोगों की जेब खाली करने वाला गैंग अब सक्रिय हो चुका है। अगर आप सोलर पंप लगवाने जा रहे हैं, तो अलर्ट रहने की जरूरत है। क्योंकि साइबर फ्रॉड ऐसे लोगों को ही ठगी का शिकार बना रहे हैं, जो सोलर पंप के लिए आवेदन कर चुके हैं। आखिर साइबर फ्रॉड तक योजना का लाभ पाने वालों का डाटा कैसे पहुंचा।
ये जांच का विषय है। खेसरहा के किसान नरेश के नंबर पर कॉल आई कि आपका सोलर पैनल लगने वाला है, संबंधित खाते में पांच हजार रुपये जमा कराएं। नरेश ने एक हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद उनके बेटे ने बताया कि ये ट्रैप है। अभी इनकी ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसी तरह से अन्य लाभार्थियों के पास फोन आ रहे हैं। रकम जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसान विभाग में संपर्क में कर रहे हैं तो जालसाजी की कलई खुल रही है। इस वजह से विभाग लाभार्थियों को पहले की सचेत कर रहा है।
उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने बताया कि जनपद में कृषकों द्वारा कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल पर सोलर पंप की बुकिंग कराई गई है, जिसमें कुछ फर्जी संस्थाओं, असमाजिक तत्वों द्वारा फोन करके सोलर पंप के अवशेष कृषक अंश की धनराशि के लिए खाता संख्या एवं आईएफएससी कोड आदि उपलब्ध कराकर जमा करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आवेदन करने वालों को किया अलर्ट
शासन की ओर से सोलर पंप लगवाने के लिए आवेदन मांगे गए थे, आवेदन के नाम पर सत्यापन के लिए पहले लोगों के पास मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे गए, जिसमें सोलर पंप लगवाने के नाम पर रुपए मांगे जा रहें हैं, ये धनराशि पोर्टल के जरिए खाते में जमा कराई जा रही है। मामले की गंभीरता को समझते हुए अलर्ट जारी किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लाभार्थियों के पास ही आ रहे मैसेज
योजना का लाभ पाने के लिए लोगों ने ऑनलाइन अप्लाई किया था, जिसमें योजना का लाभ पाने के इच्छुक व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी दर्ज था, ऐसे में साइबर फ्रॉड संबंधित विभाग के दस्तावेजों तक पहुंच गए, ये एक बड़ा सवाल है कि योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करने वालों का डाटा कैसे लीक किया गया ? क्योंकि साइबर फ्रॉड ऐसे लोगों को ही मैसेज भेज रहे हैं, जो लाभार्थी हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बुकिंग कंफर्म करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
शासन को ऐसी शिकायत मिली हैं कि सोलर पंप बुकिंग कंफर्म कराने के नाम पर लोगों को फोन किया जा रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई फोन कर यह कहे कि वह सोलर पंप की बुकिंग कंफर्म करा देगा, तो इस झांसे में नहीं आए। बुकिंग कंफर्म करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। ये प्रक्रिया पूरी तरह से वह पारदर्शी है। ऐसे में किसी भी फोन को सुन उसके झांसे में बिल्कुल भी नहीं पड़े। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो जिले के उप कृषि निदेशक को तुरंत जानकारी दें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या सोलर पंप बुकिंग योजना
सोलर पंप बुकिंग योजना के लिए प्रदेश की वेबसाइट http://agriculture.up.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद अनुदान पर सोलर पंप के लिए लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग होगी। बुकिंग जिले के लोगों के लिए पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर है। किसानों को टोकन मनी के रूप में 5 हजार रुपये टोकन मनी जमा करानी पड़ती है। टोकन कंफर्म करने के एक सप्ताह के अंदर शेष धनराशि का ऑनलाइन टोकन जनरेट कर बैंक में ऑनलाइन जमा करनी होती है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार से 30-30 फीसदी सब्सिडी मिलती है। जबकि 10 फीसदी राशि किसान को लगानी होती है। यह अनुदान पीएम कुसुम योजना के तहत मिलता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
झांसे में न आए किसान, सचेत रहने की जरूरत
उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल पर सोलर पंप की बुकिंग कराई गई है, कुछ फर्जी संस्थाओं, असामाजिक तत्वों द्वारा लाभार्थियों को फोन करके सोलर पंप के अवशेष कृषक अंश की धनराशि के लिए खाता संख्या एवं आईएफसी कोड उपलब्ध कराकर जमा करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया। किसानों के मोबाइल नबंर 6397850849 एवं 9719775461 से फोन से फोन करके पैसे की मांग की जा रही है। खाता संख्या 42762571204 आईएफएससी कोड SBIN0001750 एवं खाता संख्या 501023740735 आईएफएससी कोड NSPB0000002 उपलब्ध कराते हुए पैसा जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। धनराशि जमा करने के लिए कहने वालों से सतर्क रहें, उनके झांसे में न आएं।