फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attendence incresed and students incaraged

शिक्षा अभियान की खबर---------------

Wed, 06 Apr 2022 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attendence incresed  and students  incaraged
विद्यालयों में बढ़ी उपस्थिति, विद्यार्थियों में दिख रहा उत्साह
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना के कारण दो वर्ष तक खराब हुई शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौट रही है। अधिकांश स्कूलों में आफलाइन पढ़ाई शुरु हो चुकी है, जिससे बच्चों के साथ-साथ अभिभावक व स्कूल संचालक भी अत्यंत उत्साहित है। स्कूलों में अब 80 से 90 प्रतिशत तक की उपस्थिति हो रही है।
नगर के कास्मोपोलिटन स्कूल, डिवाइन सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पंडित दीनदयाल स्कूल व मुंडेरा स्थित अनूप पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति में काफी सुधार हुआ है। कोविड के पहले जहां इन विद्यालयों में उपस्थित 50 से 60 प्रतिशत होती थी, वहीं अब उसमें डेढ़ गुना बढ़ोत्तरी हुई है। उपस्थिति का बढ़ना विद्यार्थियों के उत्साह को दर्शाता है। स्कूल प्रबंधन भी सामाजिक दूरी के पालन के साथ ही नियमित रुप से हैंडवाश कराने आदि व्यवस्था पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षक व अभिभावक के समक्ष बढ़ी चुनौती
- दो वर्ष में हुई शैक्षिक क्षति की भरपाई करना
- विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराना
- विद्यार्थियों के मन से व्याप्त भय को बाहर निकालना
- खेलकूद, योग आदि गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें स्वस्थ बनाए रखना
जिम्मेदारों का यह है कहना
विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ी है। उन्हें विषयवार पाठ्यक्रम की बेेहतर समझ कराने के दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी शंकाओं के समाधान के लिए शिक्षकों को अलग से भी जानकारी देने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रानंद जायसवाल, प्रबंधक, कास्मोपोलिटन स्कूल
पिछली कक्षा की तुलना में अब पाठ्यक्रम भी बढ़ा है। ऐसे में पुराने पाठ्यक्रम की समझ को विकसित करने के साथ ही आगे की तरफ बढ़ना बड़ी चुनौती है। अतिरिक्त कक्षा संचालन पर भी जोर दिया जा रहा है।
अनूप कुमार चौधरी, प्रबंधक, अनूप पब्लिक स्कूल
बच्चों के प्रतिदिन स्कूल जाने से अब काफी सुधार भी दिख रहा है। एक तरफ जहां उनमें शिक्षा की लय बरकरार है, वहीं भविष्य के लिए अच्छा प्लेटफार्म भी तैयार हो रहा है।
गिरिजेश यादव, अभिभावक
बच्चों को शिक्षित करने में स्कूल के साथ-साथ घर की भी अहम भूमिका होती है। उन लोगों के स्तर से भी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
अनिल कुमार मौर्य, अभिभावक
आनलाइन माध्यम से शिक्षा के दौरान जहां समस्या व शंका दूर नहीं हो पाती थी, वहीं अब स्कूलों मेें शिक्षा प्राप्त करने से सभी मुश्किलें तुरंत दूर हो जा रही हैं। जो पढ़ाई के दृष्टिगत सहायक है।

त्रिशा, छात्रा
पढ़ाई को देखते हुए शिक्षक जहां शंकाओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं, वहीं विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इससे उन्हें अच्छा प्रयास करने में काफी मदद मिल रही है।
अनोखी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed