फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempts to infiltrate with the help of brokers...mostly get caught

Maharajganj News: दलालों की मदद से घुसपैठ की कोशिश...ज्यादातर चढ़ जाते हैं हत्थे

Sat, 06 Dec 2025 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Attempts to infiltrate with the help of brokers...mostly get caught
महराजगंज। नेपाल बॉर्डर पर विदेशी नागरिकों के घुसपैठ मामले लगातार सामने आ रहे हैं, हालांकि ज्यादातर एसएसबी की पकड़ में आ जाते हैं। बीते कुछ महीनों में अर्जेंटीना, अमेरिका, रूस, नीदरलैंड्स सहित कई देशों के नागरिक पगडंडियों के सहारे भारत में घुसने की कोशिश में पकड़े जा चुके हैं। विदेशी नागरिक भारत-नेपाल खुली सीमा का फायदा उठाकर गलत तरीके से भारत में प्रवेश करना चाहते हैं। उन्हें सीमा का ज्ञान नहीं होता है। ऐसे में स्थानीय दलाल मोटी रकम लेकर उन्हें पगडंडियों के रास्ते सीमा पार कराने का भरोसा देते हैं। रकम वसूल कर वे चोरी छिपे कुछ दूर तक तो पगडंडियों के सहारे उन्हें भारतीय सीमा में पहुंचा देते हैं पर ज्यादातर मामलों में ऐसे घुसपैठिए एसएसबी के हत्थे चढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से सरहद पार कराने के लिए दलालों को मुंहमांगी रकम मिलती है। बीते वर्ष सोनौली सीमा पर ही एक चीनी नागरिक को घुसपैठ करा रहे दो युवकों को एसएसबी ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed