{"_id":"6a7a3dcf464cc8db9f078c54","slug":"attempt-to-take-minor-girl-to-nepal-ssb-personnel-intercept-the-attempt-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183053-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाने की कोशिश, एसएसबी के जवानों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाने की कोशिश, एसएसबी के जवानों ने पकड़ा
विज्ञापन
खनुआ। सीमा सुरक्षा और मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत 66वीं वाहिनी एसएसबी जवानों ने सोमवार को एक नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाने की कोशिश को विफल कर दिया।
जानकारी के अनुसार एसएसबी की सीमा चौकी हरदीडाली के उप निरीक्षक अर्जुन दास चार अन्य जवानों के साथ नियमित गश्त करके चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक के साथ एक लड़की को संदिग्ध अवस्था में आते देखकर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान लडकी ने बताया कि वह थाना क्षेत्र चौक, जिला महराजगंज की रहने वाली है। वहीं युवक की पहचान संदीप बेलदार (19) निवासी ग्राम बेथरी, थाना भैरहवा, जिला रूपन्देही (नेपाल) के रूप में हुई।
दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे को पिछले आठ महीने से जानते हैं और मंदिर में शादी कर चुके हैं तथा नेपाल स्थित युवक के घर रहने जा रहे थे। पहचान और आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच के दौरान लड़की के आधार कॉर्ड पर उसकी आयु (17) वर्ष पाई गई। वहीं युवक के पास नेपाली नागरिकता प्रमाण-पत्र मौजूद था, जिसके आधार पर वह 19 वर्ष का पाया गया। लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही एसएसबी ने तत्काल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और मानव सेवा संस्थान को सूचित किया। एनजीओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विस्तृत और आवश्यक पूछताछ की और अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए युवक तथा नाबालिग लड़की को थाना चौक, जिला महाराजगंज की पुलिस को सौंप दिया।