{"_id":"6872aaf796e2721bba09357c","slug":"attempt-to-grab-land-worth-rs-120-lakh-case-filed-against-10-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154400-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 1.20 लाख रुपये हड़प जमीन पर कब्जे का प्रयास, 10 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 1.20 लाख रुपये हड़प जमीन पर कब्जे का प्रयास, 10 पर केस
Sun, 13 Jul 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव स्थित भूमि से संबंधित एक व्यक्ति ने न्यायालय में फर्जी तरीके से वाद दायर कर भूमि का मालिकाना हक रखने वाली महिला से 1.20 लाख रुपये ले लिया। उसके बाद कुछ लोगों के साथ बाउंड्रीवाल तोड़ भूमि पर कब्जा करने लगा। घर में रखा 30 क्विंटल गेहूं और पांच क्विंटल चावल भी उठा ले गए।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को 10 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर ली। फरेंदा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा तहसीलदार निवासी कौशिल्या ने बताया कि नगर पंचायत सोनौली के बिस्मिल नगर वार्ड में रह रही है। गांव पिपरा तहसीलदार स्थित डीह की जमीन को 10 जनवरी 2014 को वर्तमान हरैया निवासी रामदास से बैनामा लिया था।
उक्त जमीन 118 वर्ग मीटर में फैला है। जमीन का बैनामा कराने के बाद से वह मालिकाना हक के रूप में काबिज भी है। इसी बीच गांव की पुष्पा उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगी। इस दौरान पता चला कि पुष्पा की ओर से उनके खिलाफ उक्त बैनामा भूमि से संबंधित एक वाद सिविल जज जूडि फरेंदा के न्यायालय में दाखिल किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान पुष्पा की ओर से केस में हाजिर होकर कहा गया कि दाखिल वाद में लगे खर्च को मुझे वापस कर बैनामा अपने पक्ष में करा लीजिए। उसके बाद वह 30 जनवरी 2024 को गांव के कुछ सम्मानित लोगों की मौजूदगी में पुष्पा देवी को 1,12,000 रुपये देकर सुलहनामा लिखा गया। उसके बाद उक्त मुकदमे में अगली तारीख पर पुष्पा की ओर से धोखाधड़ी कर उपस्थिति नहीं दर्ज कराई गई।
इस दौरान लंबित मुकदमे के बीच छह और सात जुलाई 2028 की आधी रात को पुष्पा कुछ लोगों के साथ गोलबंद होकर उक्त बैनामे की जमीन पर खड़ी बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए गेट कटर मशीन से काट अपना कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि बाउंड्रीवाल के अंदर बने मकान में रखे 30 क्विंटल गेहूं और 5 क्विंटल चावल भी उठा ले गए।
वहीं फरेंदा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार पाठक के अनुसार मामले में पीड़िता कौशल्या की तहरीर के आधार पर आरोपी बलीराम, अरविंद, अनामिका, अनन्या, धर्मेंद्र, वीरेंद्र, पुष्पा, लखन, अरुण और विश्राम सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।