{"_id":"65396cdaa900c5186c0f4004","slug":"attacked-with-rods-by-gang-five-people-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8347-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोलबंद होकर राॅड से हमला, पांच लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोलबंद होकर राॅड से हमला, पांच लोग हुए घायल
विज्ञापन
दो घायलों की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में बुधवार शाम को मामूली बात को लेकर कुछ मनबढ़ों ने गोलबंद होकर एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला को बचाने पहुंचे उसके परिजनों को भी मनबढ़ों ने बेरहमी से मारपीट कर पांच लोगाें को घायल कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर दो घायलों की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य तीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
लोहरौली निवासी शैलेंद्र पाठक (40) ने बताया कि मामूली बात को लेकर कुछ लोगों से उनकी मां की बहस हो रही थी। इसी बीच ग्राम प्रधान ने मनबढ़ों को उकसा दिया। फिर मनबढ़ों ने गोलबंद होकर लोहे की रॉड और लाठी डंडों के साथ उन पर हमला बोल दिया। मां की चीख पुकार सुन बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, तो मनबढ़ों ने उन पर भी हमला बोल बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। मनबढ़ों के हमले में पत्नी मीना (38) लेखराज (65) अमरावती (60) प्रभावती (35) घायल हो गईं। जहां पर मीना और प्रभावती की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि जानकारी लेकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।