{"_id":"63c91d77ca5a004c402bc12b","slug":"attacked-with-a-knife-on-a-young-man-by-dragging-him-inside-slaughterhouse-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बूचड़खाने के अंदर खींचकर युवक पर चाकू से हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बूचड़खाने के अंदर खींचकर युवक पर चाकू से हमला, केस दर्ज
Thu, 19 Jan 2023 04:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:07 PM IST
सार
नगर वार्ड निवासी राहुल कान्दू ने बताया कि घर पर शादी की तैयारी को लेकर मेहमानों का आना जाना लगा था। कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा रास्ते के बूचड़खाने के सामने वाहनों को खड़ा कर रास्ते को बाधित कर दिया गया था, जिसे हटाने के लिए पिता अजय कान्दू उन लोगों से गुजारिश करने लगे और इस बात से मनबढ़ आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के निचलौल शहर के लोहिया नगर वार्ड में बुधवार रात कुछ मनबढ़ों ने एक व्यक्ति को बूचड़खाने के अंदर ले जाकर चाकू से हमला बोल लहूलुहान कर दिया, इसके बाद सभी आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने घायल व्यक्ति के बेटे की तहरीर के आधार पर सात नामजद सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
शहर के लोहिया नगर वार्ड निवासी राहुल कान्दू ने बताया कि घर पर शादी की तैयारी को लेकर मेहमानों का आना जाना लगा था। कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा रास्ते के बूचड़खाने के सामने वाहनों को खड़ा कर रास्ते को बाधित कर दिया गया था, जिसे हटाने के लिए पिता अजय कान्दू उन लोगों से गुजारिश करने लगे।
विज्ञापन
इस बात से मनबढ़ आक्रोशित हो उठे। उसके बाद मनबढ़ों ने पिता अजय को बूचड़खाने के अंदर खिंच ले गए, जहां पर चाकू से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोग जब तक मौके पर पहुंचते। तब तक वह लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आंनद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले में घायल अजय के बेटे राहुल कान्दू की तहरीर के आधार पर आरोपी इमरान, मनौवर, फिरोज, परवेज, मुन्ना, मोनू, सोनू के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम छापा डाल रही है।