फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   attack on the chairman of the municipality

आधी रात को गेस्ट हाउस में नगर पालिका के अध्यक्ष पर हमला

Fri, 09 Jul 2021 06:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
attack on the chairman of the municipality
आधी रात को गेस्ट हाउस में नगर पालिका के अध्यक्ष पर हमला
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों को धमकाने का आरोप, तीन गिरफ्तार
महराजगंज। सदर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए घमासान तेज है। बृहस्पतिवार की आधी रात के बाद शहर के एक गेस्ट हाउस में हंगामा हो गया। यहां नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल समेत अन्य को जाने से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। करीब घंटे भर हुए उपद्रव को शांत कराने में पुलिस को पसीना आने लगा। काफी जद्दोजहद के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख केशव बहादुर सिंह समेत पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर बंदूकों को जब्त कर लिया गया है।

भाजपा से सदर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सोनी के पति विवेक कुमार गुप्ता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शहर के एक गेस्ट हाउस में 10 से 15 की संख्या में लोग पहुंचे। असलहा लहराते हुए पक्ष में वोट करने की धमकी दी। सहयोगी नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल एवं जितेंद्र शुक्ला निवासी बागापार की कनपटी पर असलहा सटाकर पर्चा वापस कराने की धमकी दी गई। विवेक ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मजबूती से लगे हैं। यह विरोधियों को अच्छा नहीं लग रहा। इस वजह से रात में गेस्ट हाउस पर जाकर धमकी देकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख केशव बहादुर सिंह उर्फ बलदाउ सिंह निवासी करमहां, अख्तर निवासी गबडूआ, जमशेद निवासी रामपुर, सूर्य प्रताप सिंह निवासी करमहां, 10-11 अज्ञात लोगों ने लामबंद होकर असलहा लेकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं उनके साथी को जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने इन सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed