{"_id":"69518f37950b1c2abe0244a9","slug":"attack-on-a-destitute-woman-and-her-grandson-fir-registered-against-four-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-167820-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निराश्रित महिला व नाती पर हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निराश्रित महिला व नाती पर हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महाराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक निराश्रित महिला और उनके नाती पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने अपने कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना 25 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे नहर के पुल के पास हुई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि उनके नाती आकाश चौहान को देवेंद्र यादव, ब्रजेंद्र यादव, टून्नू और मिठ्ठू पुरानी दुश्मनी के कारण मार रहे थे। शोर सुनकर वह छुड़ाने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज देते हुए पीटा। बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। महिला के नाती ने 112 नंबर पर कॉल किया तो पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी दबंगई दिखाते रहे। पुलिस ने पीड़ितों को थाने आने को कहा। हमले में महिला के हाथ में चोट लगी है और उसके नाती को कई जगह गंभीर चोटें आईं। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि हीरमती की तहरीर पर ओरापी देवेंद्र यादव, ब्रजेंद्र यादव, टून्नू और मिठ्ठू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।