फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Atalji never worked with a small heart

अटलजी ने कभी छोटे मन से काम नहीं किया

Wed, 17 Aug 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Atalji never worked with a small heart
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता जितेंद्र जायसवा? - फोटो : MAHARAJGANJ
अटलजी ने कभी छोटे मन से काम नहीं किया
विज्ञापन

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई
महराजगंज। तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। सारा देश उन्हें नमन कर रहा है। नीति सिद्धांत, विचार एवं व्यवहार की सर्वोच्च चोटी पर रहते हुए सदैव जमीन से जुड़े रहने वाले नेता रहे। उन्होंने राजनीति में कभी छोटे मन से काम नहीं किया।
ये बातें सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की तीसरी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपना सारा जीवन राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया, सुशासन के प्रामाणिक मानदंड स्थापित किए। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक शिक्षक परिवार में हुआ था। जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, दिनेश जायसवाल, संजीव शुक्ला, महेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को नगर में मनायी गई। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राजकिशोर, किशन, मनोज, राजा सिंह, चेतन चौहान, संतोष, श्यामसुंदर सहानी, प्रदीप जायसवाल, समर अग्रहरि, निखिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर नगर पंचायत आनंदनगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल के साथ सभासदगणों ने पुष्प अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा राष्ट्र उनकी विकासशील व दूरदर्शी सोच को नमन करता है। इस दौरान सभासद मनोज जायसवाल, नंदू पासवान, सतीश गुप्ता, अंजूला अग्रहरि, गौरी यादव, धीरेंद्र, आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed