{"_id":"6591c447295509a56f0dacc6","slug":"at-12-oclock-burst-crackers-said-happy-new-year-friend-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12897-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 12 बजते ही फोड़े पटाखे...बोले-हैप्पी न्यू ईयर यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 12 बजते ही फोड़े पटाखे...बोले-हैप्पी न्यू ईयर यार
Mon, 01 Jan 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
लोहिया नगर वार्ड में नए वर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखे जला कर जश्न मनाते युवा।
महराजगंज। शहर से लेकर सरहद तक नए साल की धूम मची रही। 12 बजते ही युवाओं ने केट काटे और पटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई दी। देर रात तक डीजे पर धमाल मचाया। शहर के होटल गुलजार रहे। विशेष पकवान के साथ ही ग्राहकों को लुभाने के आकर्षक छूट भी दिया।
जिले में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। होटलों में देर रात तक डीजे पर लोग थिरकते रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। नेपाल सीमाओं से आने वाले वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश दिया गया। नए साल को लेकर होटलों में खास तैयारियां की गई थीं। रात 12 बजे लोगों ने केक काटकर पुराने साल को विदाई दी और नए साल का स्वागत किया।
शहर के साथ ही लोग जमकर फिल्मी गानों में थिरकते रहे। लोगों ने परिवार के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में देर रात तक पुलिस पेट्रोलिंग करती रही। चेहरी आईटीएम में नव वर्ष पर म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। गीतों की धून पर सभी लोग थिरक उठे। संस्थान के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने सभी छात्र छात्राओं समेत कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
शहर में इन प्रमुख स्थानों पर हुए आयोजन
लोहिया नगर वार्ड में दीपक मोदनवाल के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने केक काटे और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान मंजेश पासवान, गोलू, शुभम, अभिषेक, आनंद मौजूद रहे। महुअवा ढाला स्थित सिटी मिनिप्लेस्क में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजक राकेश गुप्ता, पंकज, मणिकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। पिपरदेरा स्थति रिसार्ट पर नए वर्ष के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जीएम रोशन श्रेष्ठ ने बताया कि सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया।
जिले में प्रमुख स्थानों पर पुलिस की नजर है। सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। कोई भी उपद्रव करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है।
-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक