{"_id":"6adbc487a0ba740f440cfcca","slug":"at-11-polling-stations-2908-out-of-3572-voters-exercised-their-franchise-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-187743-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी चुनाव : जिले में झूम के बरसे वोट, 81.41 प्रतिशत ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी चुनाव : जिले में झूम के बरसे वोट, 81.41 प्रतिशत ने किया मतदान
विज्ञापन
महराजगंज: शिक्षक एमएलसी चुनाव के तहत शुक्रवार को जिले के 11 ब्लॉक खंड परिसर में बने केंद्रों पर मतदान हुआ। इसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान झूम के वोट बरसे और 81.41 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल पंजीकृत 3572 मतदाताओं में से 2908 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले के 11 मतदान केंद्रों पर कुल 3,572 वोटर थे, इनमें से 2,908 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 589 महिला एवं 2,319 पुरुष मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार जनपद में कुल 81.41 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी हुई थी। दोपहर में मतदान की रफ्तार धीमी हुई लेकिन शाम चार बजते-बजते फिर से मतदाताओं की लाइन लगी। मतदान समाप्त होने के उपरांत सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियों को जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करा दिया गया।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी क्षेत्र में घूमे और मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने ब्लॉक परिसर फरेंदा, लक्ष्मीपुर, बृजमंगंज एवं सदर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित पाई गई।
विज्ञापन
डीएम ने मतदान व्यवस्था में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने, निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा किसी भी समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर उसका समाधान करने के निर्देश भी दिए। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा, व्यवस्था तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे।
जिलाधिकारी ने मतपेटियों को जमा कराने की पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी निर्धारित प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल उपस्थित रहे।
सदर में सबसे कम तो लक्ष्मीपुर ब्लॉक में ज्यादा मतदान
अगर हम ब्लॉकवाइज हुए मतदान की बात करें तो जिले में सबसे ज्यादा 88.65 प्रतिशत मतदान लक्ष्मीपुर में पड़ा। यहां पर कुल 185 मत में से 164 वोट पड़े। जबकि सबसे कम महराजगंज सदर ब्लॉक पर 76.92 प्रतिशत पड़ा। यहां पर कुल मत 390 की तुलना में महज 300 वोट पड़े। इसके अलावा मतदान केंद्र नौतनवा (रतनपुर) में 80.54 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर 334 वोटरों में से 269 वोट पड़े।
इन-इन मतदान केंद्रों पर ये रहा वोट का हिसाब किताब
मतदान केंद्र का नाम कुल मतदाता कुल पड़े वोट मतदान का प्रतिशत
नौतनवा (रतनपुर) 334 वोटर 269 वोट 80.54 प्रतिशत
निचलौल 470 वोटर 384 वोट 81.70 प्रतिशत
मिठौरा 192 वोटर 157 वोट 81.77 प्रतिशत
लक्ष्मीपुर 185 वोटर 164 वोट 88.65 प्रतिशत
बृजमनगंज 302 वोटर 244 वोट 80.79 प्रतिशत
सदर महराजगंज 390 वोटर 300 वोट 76.92 प्रतिशत
सिसवां 276 वोटर 223 वोट 80.80 प्रतिशत
फरेंदा 400 वोटर 328 वोट 82.00 प्रतिशत
घुघली 369 वोटर 290 वोट 78.59 प्रतिशत
पनियरा 342 वोटर 283 वोट 82.75 प्रतिशत
परतावल 312 वोटर 266 वोट 85.26 प्रतिशत