फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Assault over land dispute; FIR against four.

Maharajganj News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Fri, 31 Jul 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Assault over land dispute; FIR against four.
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम महुआरी गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महुआरी निवासी परमेश्वर निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 29 जुलाई की रात करीब 10 बजे गांव के ही असर्फी, संजय, कमलावती और मेवाती उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने परमेश्वर निषाद, उनके छोटे भाई प्रमोद, पत्नी पाना देवी तथा माता बासमती देवी के साथ मारपीट की, जिससे सभी को चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोल्हुई पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed