फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asha workers staged a sit-in protest demanding seven points.

Maharajganj News: आशा कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

Fri, 26 Sep 2025 04:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:43 AM IST
सार

महराजगंज में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि न बढ़ने और अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्याएं न सुलझने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Asha workers staged a sit-in protest demanding seven points.
धरना देतीं आशा कार्यकर्ता।

विस्तार

महराजगंज। कलक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में सात सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन में अपनी मांगें रखीं और समस्याओं का समाधान न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जमीरुन निशा ने बताया कि वर्ष 2006 में उनकी नियुक्ति के समय दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि आज भी अपरिवर्तित है जबकि महंगाई में भारी वृद्धि हो चुकी है। केंद्र सरकार ने आठवें वेतनमान के तहत कर्मचारियों और मजदूरों की मजदूरी में वृद्धि की लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नगण्य है। गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, टीकाकरण जके बावजूद उनकी मेहनत का श्रेय अक्सर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed