फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ASHA workers staged a protest in the Collectorate premises

Maharajganj News: आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना

Mon, 08 Jan 2024 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 Jan 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers staged a protest in the Collectorate premises
महराजगंज। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, आशा कार्यकत्री आशा संगिनी को मिलने वाली धनराशि को एक निश्चित मानदेय (18000) रुपये दिया जाए। सपरिवार आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाया जाए, दुर्घटना बीमा 10 लाख करने के साथ बीमा प्रमाण पत्र भी दिया जाए। मृत्योपरांत आश्रितों को नौकरी दी जाए, कार्य के बदले जो प्रोत्साहन धनराशि मिलती है वह कम है। मिलने वाली प्रोत्साहन धनराशि को एक निश्चित मानदेय के रूप में किया जाए। इस दौरान विंद्रवती, सीता, निर्मला, चंदा, नंदनी, ज्ञांति, गीता, शकुंतला, रिंकल, सिरजावती, सुनीता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed