फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   asha workers agitated

मानदेय बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Nov 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
asha workers agitated
मानदेय बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मानदेय बढ़ाने की मांग की।
संगठन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि 15 साल से कार्य किया जा रहा है। लेकिन आजतक मानदेय नहीं तय हो सका है। आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित सभी योजनाओं को घर-घर पहुंचाती हैं। जब पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था। लोग अपने घर से नहीं निकल रहे थे। उस समय आशा कार्यकर्ता लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रही थीं। उन्होंने कहा कि महंगाई को देखते हुए मानदेय 18000 निश्चित करने, आशा और आशा संगिनी को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि को मानदेय में परिवर्तित करने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की जा रही है। खाते में मानदेय भेजने, दुर्घटना बीमा का लाभ देने, आशा संगिनी को स्मार्ट फोन दिए जाने आदि की मांग की जा रही है। जब तक हमारी मांगेें पूरी नहीं होंगी, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर नगीना, हीना पासवान, रीना, पूजा, विमला, पूनम श्रीवास्तव, रीता, साधना मिश्रा, बिमला भारती आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed