फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ASHA worker who took pregnant woman to private hospital suspended

Maharajganj News: प्रसूता को निजी अस्पताल ले जाने वाली आशा कार्यकर्ता निलंबित

Thu, 19 Sep 2024 05:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Sep 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
ASHA worker who took pregnant woman to private hospital suspended
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल क्षेत्र के एक आशा कार्यकर्ता को प्रसूता को निजी अस्पताल पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उससे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह रामपुर चकिया निवासी इसरावती देवी अपनी बेटी रबिना को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गईं। साथ गई आशा कार्यकर्ता प्रसव पीड़िता को अस्पताल के अंदर लेकर गई। अभी अस्पताल का कोई कर्मी प्रसव पीड़िता को देखे उसके पहले ही आशा ने हालत नाजुक बताते हुए सीजर कराने के लिए गोरखपुर ले जाने के लिए ऑटो बुला लिया।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने आशा की इस करतूत पर नजर रखा। आशा ने कुछ ही देर बाद प्रसव पीड़िता को ऑटो से गोरखपुर जिले के भटहट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। लोगों ने इसकी जानकारी अधीक्षक परतावल को दी। सूचना मिलते ही अधीक्षक ने आशा को प्रसव पीड़िता को अस्पताल लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद आशा बहु मरीज को लेकर परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां मौजूद महिला चिकित्सक डॉ. शालिनी सिंह और स्टाफ नर्स रानी चौधरी ने नार्मल प्रसव कराया। महिला की मां इसरावती देवी निशुल्क बेटी के प्रसव होने से खुश नजर आईं। उन्होंने बताया कि हम लोग काफी गरीब परिवार से हैं। बेटी का पहला बच्चा था, इसलिए हम लोग कोई जोखिम उठाना नहीं चाहते थे इसलिए आशा कार्यकर्ता के बहकावे में आ गए।

आशा कार्यकर्ता रीना चौरसिया को निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ राजेश द्विवेदी, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed