{"_id":"69bef7ee550337e9cb0fc36f","slug":"arvinds-family-still-hopes-for-justice-after-five-days-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-173799-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पांच दिन बाद भी न्याय की आस में अरविंद का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पांच दिन बाद भी न्याय की आस में अरविंद का परिवार
विज्ञापन
बेटे के मौत के न्याय के उम्मीद में परिजन।
पुलिस ने जल्द खुलासे का किया दावा, परिजन हैं परेशान
फरेंदा। क्षेत्र के मथुरानगर के फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी (28) के हत्या का खुलासा पांच दिन बाद भी पता नहीं नही हो सका है। पुलिस अभी तक ठोस साक्ष्य नहीं जुटा सकी है। घटना के बाद से परिजन न्याय के लिए परेशान हैं।
अरविंद के बुढ़े माता-पिता इकलौते बेटे की हत्या से सदमे हैं। पुलिस- प्रशासन और जिम्मेदार आश्वासन दे रहे हैं लेकिन मामले का खुलासा नहीं होने से परिजन चिंतित हैं। न्याय में देरी के कारण परिजनों में भी निराशा बढ़ रही है। वहीं पुलिस शीघ्र मौत के राज को खोलने का दावा कर रही है। फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर फुलवरिया गांव में सोमवार की रात अरविंद चौधरी का खून से लथपथ शव हाईवे के किनारे मिला था।
परिजनों ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही पांचों आरोपी शराब पिलाने के बहाने बुलाकर पुरानी रंजिश को लेकर पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मामले में पांचों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शव पर 13 जगहों पर चोट के निशान थे। पत्नी, मां व चारों बहने अरविंद के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि साक्ष्य जुटाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्दी ही युवक की मौत का खुलासा किया जाएगा।