{"_id":"69d56dd033ad136cd3001d9f","slug":"arvind-became-the-president-of-tax-bar-association-and-raghavendra-became-the-general-secretary-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-174951-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद व महामंत्री राघवेंद्र बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद व महामंत्री राघवेंद्र बने
विज्ञापन
टैक्स बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी।
महराजगंज। टैक्स बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता हैदर अली मौजूद रहे।
चुनाव में विभिन्न पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। अध्यक्ष पद पर अरविंद पटेल निर्विरोध चुने गए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गुप्ता का निर्विरोध चयन हुआ। संयुक्त मंत्री पद के लिए अरुण कुमार गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए अवधेश प्रजापति को भी निर्विरोध चुना गया। महामंत्री पद के लिए चुनाव रोचक रहा, जहां दो प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रौनक सिंह तथा चंदन केडिया शामिल थे। आम सभा के सभी सदस्यों द्वारा मतदान किया गया, जिसमें राघवेंद्र प्रताप सिंह को 35 मत प्राप्त हुए, जबकि चंदन केडिया को मात्र 5 मत मिले। इस प्रकार राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 30 मतों के अंतर से पराजित करते हुए महामंत्री पद पर विजय प्राप्त की।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। इनमें आलोक शाही, दिलीप रौनियार, उमाशंकर, जयमंगल, कपिल प्रजापति, ऋषि देव यादव, राम आशीष, सुभाष गोयल, रोहित गुप्ता, विजय जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, धनंजय गुप्ता, मधुसूदन पटेल, असलम अंसारी, रवि शंकर, श्याम सुंदर, प्रिंस, राम प्रकाश, उपेंद्र, जीशान अख्तर, जावेद अली, अश्विनी रौनियार और जहिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
एल्डर कमेटी नेतृत्व वाली निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्व अध्यक्ष की चुनौती
टैक्स बार एसोसिएशन के निर्वाचन प्रक्रिया पर मची है रार
महराजगंज। टैक्स बार एसोसिएशन की निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जनपद में रार मच गई है। एल्डर कमेटी के आदेश की अवहेलना करते हुए मौजूदा पदाधिकारी खिलाफत पर उतर आए हैं।
टैक्स बार एसोसिएशन महराजगंज का नए सत्र का निर्वाचन एल्डर कमेटी की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें पहले तो चंदन कुमार केडिया को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। लेकिन कमेटी के कुछ अन्य सदस्यों ने दूसरे प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप को निर्वाचित घोषित कर दिया। एल्डर कमेटी के ही दो-दो फैसलों को लेकर पदाधिकारियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मंगलवार कमेटी के निर्णय का बहिष्कार करते हुए कार्यवाहक महामंत्री कपिल देव प्रजापति की उपस्थिति व पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित की गई। इस सभा में कहा गया कि विधि सम्मत घोषित महामंत्री चंदन कुमार केडिया की जगह एसोसिएशन बॉइलाज की अनदेखी कर राघवेंद्र प्रताप सिंह को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। आम सभा में कहा गया कि विधि विरुद्ध निर्वाचित घोषित राघवेंद्र प्रताप सिंह जनपद के ही सिविल बार एसोसिएशन के सदस्य हैं, ऐसे में एक तरह से उन्हें दो- दो संगठनों में रहते हुए कैसे निर्वाचित घोषित किया गया।
वहीं एल्डर कमेटी के सदस्य अधिवक्ता मनोज केसरी व संतोष पांडेय ने बताया कि एल्डर कमेटी ने अपना निर्णय सुनाकर राघवेंद्र प्रताप को निर्वाचित घोषित किया है। यह फैसला स्वीकार किया जाता है अथवा नहीं यह तय करना पदाधिकारियों का काम है लेकिन अगर आदेश के खिलाफ पदाधिकारी जाते हैं तो एल्डर कमेटी जैसी व्यवस्था प्रभावहीन होगी।