फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ARTO Road Safety to prevent accidents

Maharajganj News: हादसे रोकने के लिए एआरटीओ रोड सेफ्टी

Tue, 29 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
ARTO Road Safety to prevent accidents
महराजगंज। सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए न सिर्फ तहसील स्तर पर मोटर व्हीकल निरीक्षकों की तैनाती होगी। बल्कि असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर पद सृजित किए जाएंगे। इस संदर्भ में परिवहन आयुक्त स्तर से पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

इसमें एआरटीओ प्रशासन, प्रवर्तन के साथ एक पद एआरटीओ रोड सेफ्टी का करने का भी उल्लेख है। पूरी कवायद दुर्घटना में कमी लाने व यातायात नियमों का अनुपालन कराने की प्रभावी व्यवस्था के मद्देनजर की जा रही है।
विज्ञापन

यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभाग की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले में एआरटीओ रोड सेफ्टी का एक पद सृजित होने की जानकारी दी गई है। इसका काम हादसों को रोकने के लिए प्लान बनाना, मॉनिटरिंग और लापरवाही पर कार्रवाई करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही तहसील स्तर पर मोटर व्हीकल निरीक्षक व सहायक का पद सृजित करते हुए सड़क सुरक्षा के उपाय निचले स्तर तक मजबूत किए जाएंगे।
इस संबंध में एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त कार्यालय से रोड सेफ्टी एआरटीओ, मोटर व्हीकल निरीक्षक व सहायक के नये पद सृजन की जानकारी भेजी गई है। इसके लिए जो भी जानकारी व रिपोर्ट मांगी गई है उसे शीघ्र प्रेषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed