फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Artists staged the Leela of Ram Van Gaman

Maharajganj News: कलाकारों ने राम वन गमन की लीला का किया मंचन

Sun, 26 May 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Artists staged the Leela of Ram Van Gaman
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर टोला गोबरही में चल रहे विष्णु महायज्ञ के छठवें दिन शनिवार को रामलीला मंडल के कलाकारों ने राम वन गमन की लीला का मंचन किया। अयोध्या से वन की ओर प्रभुराम, सीता व लक्ष्मण को जाते देख दर्शकों भाव विभोर हो गए उनकी आंखें नम हो गईं। महारानी कैकेयी में दो वरदान मांगे जिनमें राम को 14 वर्ष का वनवास व बेटे भरत को राज्य। इसके बाद राजा मूर्छित होकर गिर गए। होश आने पर महारानी कैकेयी के पैर पकड़ कर बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। खबर जब राम को लगी तो वह वनवास जाने के लिए तैयार होने लगे। इस दौरान माता सीता, छोटे भाई लक्ष्मण भी राम के साथ जाने के लिए तैयार होने लगे। इस पर श्रीराम ने उन्हें मना किया लेकिन उनके बार-बार आग्रह के बाद उन्हें भी वनवास साथ लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed