फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Artistry of furniture will be seen in Noida Trade Show

Maharajganj News: नोएडा ट्रेड शो में दिखेगी फर्नीचर की कलात्मकता

Wed, 20 Aug 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Artistry of furniture will be seen in Noida Trade Show
महराजगंज। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में जनपद के दो फर्नीचर उद्यमी अपने हुनर से वैश्विक बाजार के निवेशकों को आकर्षित करेंगे। नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में एमएसएमई के तीन और ओडीओपी के दो कारोबारी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन्होंने जिला उद्योग कार्यालय में आवेदन कर कार्यक्रम में स्टाल लगाने की अनुमति प्राप्त की है। गौरतलब है कि जिले का फर्नीचर कारोबार एक जिला एक उत्पाद में शामिल है।
विज्ञापन

नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में जिले के दो कारोबारी विनय कुमार और वीके गुप्ता फर्नीचर के उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। शुगर रोगियों के लिए वरदान बने ब्लैक राइस का उत्पादन करने वाली सुमन गुप्ता, शिखर होम सल्युशन के निखिल आनंद और अगरबत्ती व विभिन्न आकृति की मोमबत्ती का उत्पादन करने वाली माया भी स्टाल लगाकर उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। जनपद से अब तक पांच उद्यमियों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। उद्योग विभाग युवा उद्यमियों, महिला एमएसएमई सहित अन्य कारोबारियों को भी मेले में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा है। मेले में नौ वर्ग मीटर के स्टॉल 15,000 से 18,585 रुपये की दर पर उपलब्ध हैं। यह इंटरनेशनल ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर एंड मार्ट 25 से 29 सितंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो बहुआयामी प्रभाव डालेगा। इसमें विश्व की जानी-मानी कंपनियां और निवेशक आ रहे हैं। जनपद के उद्यमी वहां प्रदर्शनी लगाकर एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। अब तक पांच उद्यमियों ने स्टाल बुकिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed