फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Artisans will get employment through Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana

Maharajganj News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को मिलेगा रोजगार

Wed, 20 Sep 2023 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Artisans will get employment through Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana
-नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। नगर पंचायत कार्यालय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें जातिगत कारीगरों को योजना के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मेरी माटी-मेरा देश के तहत मिट्टी व अक्षत का संग्रह अमृत कलश में किया गया।
नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजना संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। योजना के अंतर्गत बढ़ई, नाव निर्माता, लोहे के कारीगर, टोकरी, चटाई व झाड़ू बनाने वाले व पारंपरिक खिलौना निर्माता के साथ पत्थर तराशने वाले कारीगरों को प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन 500 रुपये व 15 सौ रुपये के टूल किट व एक लाख से तीन लाख रुपये तक पांच प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण देने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई हैं।
विज्ञापन

ईओ सुरभि मिश्रा ने कहा कि सरकार कारीगरों के जीवन में बदलाव को लेकर प्रयासरत हैं। इस दौरान मनोज जायसवाल, विशाल वर्मा, ऋषि चौरसिया, मोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed