{"_id":"62ad77d53c9c7616e92186e8","slug":"arrested-with-fake-nepali-and-indian-currency-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal News: नकली नेपाली और भारतीय करेंसी नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal News: नकली नेपाली और भारतीय करेंसी नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
Sat, 18 Jun 2022 12:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:31 PM IST
सार
सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया की एक भारतीय नागरिक नकली नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ रौतहट आया है। नेपाल पुलिस संजय सक्सेना से नेपाल में नोटों के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेपाल के सीमावर्ती रौतहट क्षेत्र के बंकुल चौक से एक भारतीय नागरिक को नकली नेपाली और भारतीय करेंसी नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। सशस्त्र पुलिस सीमा चौकी सरमुजवा से सब इंस्पेक्टर जयराम यादव की टीम ने गोरखपुर निवासी 23 वर्षीय संजय सक्सेना को भारतीय नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
छिन्नमस्ता वाहिनी बर्डीबास के डीआईजी गणेश थड़ा मगर के मुताबिक, संजय सक्सेना के पास से दो हजार रुपये के 23 और पांच सौ रुपये के 10 नकली नोट बरामद किए गए। बताया गया कि वह गोरखपुर से नकली नोट लाकर नेपाल में किसी शख्स को देने आया था।
विज्ञापन
सशस्त्र पुलिस बल के अनुसार, सक्सेना को इस सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया की एक भारतीय नागरिक नकली नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ रौतहट आया है। नेपाल पुलिस संजय सक्सेना से नेपाल में नोटों के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन