{"_id":"64fa17f4b08700ce230e9d34","slug":"arrest-in-criminal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5313-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्मीनगर में छठ वेदी तोड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्मीनगर में छठ वेदी तोड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार
Fri, 08 Sep 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीनगर गांव में छठ घाट पर बेदी तोड़ने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह।संव
नौतनवां। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीनगर में छठ घाट पर बनी वेदियों को कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। मामले में गांव के धीरेंद्र सिंह ने तहरीर दी। सूचना पाकर पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई। गांव में तनाव न हो, इसे देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
लक्ष्मीनगर निवासी धीरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे गांव के ही दूसरे समुदाय के तीन लोगों ने सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने की मंशा से छठ माता की वेदियों को तोड़ कर फेंक दिया। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। बताया कि सुबह जानकारी होने पर जब वह गांव के कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे लोग छठ माता की वेदी को तोड़ रहे थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। लोगों के इस कृत्य से हिंदू समाज आहत है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर लक्ष्मीनगर गांव के मौला अली, जुम्मन अली, फरियाद अली, फैज अली निवासी लक्ष्मीनगर थाना सोनौली को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। साथ ही लेखपाल को बुलाकर भूमि का चिह्नांकन कराकर वेदी बनवा दी गई है।