फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arogya Mela: Patients worried due to lack of specialist doctor

आरोग्य मेला : विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीज परेशान

Mon, 13 Jan 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Patients worried due to lack of specialist doctor
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में ज्यादातर मरीज खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस फूलने की समस्या से पीड़ित होकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच कर दवाएं दीं और ठंड से बचाव की सलाह दी।
विज्ञापन

मेले में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से इलाज कराने में परेशानी हुई। सुबह 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अधिदेव कश्यप मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज कुंती देवी ने बताया कि हमें एक सप्ताह से तेज बुखार और सर्दी-जुकाम और खांसी है। पनियरा कस्बे में स्थित एक निजी क्लिनिक केंद्र पर इलाज कराई, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में इलाज के लिए आई हूं। डाॅक्टर ने बुखार और दर्द की दवा दी। मरीज सरोज देवी ने बताया कि दो दिन पूर्व खेत में काम करने के दौरान ठंड लग गई थी। इससे खांसी आने लगी, लेकिन अब सांस फूल रही है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में आई हूं। डाॅक्टर ने जांच करके कुछ दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11:48 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुदलापुर में डॉ. अमित कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज धीरज ने बताया कि तेज बुखार की समस्या है। पहले से शुगर की दिक्कत भी है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गया। शुगर की दवा नहीं मिली।
12:45 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुर में डॉ. अमित कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज जितेंद्र ने बताया कि एक सप्ताह से तेज बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस फूलने की समस्या है। डॉक्टर ने एक सप्ताह की दवा दी है।
इधर, डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान डॉ. वैभव चौधरी मरीजों का इलाज करते मिले। वहीं अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब मिलने पर नाराजगी जाहिर की।

इसके अलावा डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में रुककर मरीजों का इलाज किया। र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed