{"_id":"68c1e602aa3788aa7708a632","slug":"army-guards-the-streets-of-nepal-people-asked-to-stay-indoors-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-159271-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल की सड़कों पर सेना का पहरा, लोगों को घरों में रहने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल की सड़कों पर सेना का पहरा, लोगों को घरों में रहने का आह्वान
विज्ञापन
सोनौली बॉर्डर पर आते जाते यात्री।
महराजगंज। सोनौली सीमा से सटे नेपाली के बेलहिया में नेपाली सेना ने कमान संभाल लिया है। नेपाली सेना की गाड़ियां रूपनदेही जिले में भ्रमण कर रही है। सेना के जवान लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। सोमवार से शुरू हुए प्रदर्शन ने मंगलवार को हिंसा का रूप ले लिया तो बुधवार को सेना ने मोर्चा संभला। रूपनदेही, बुटवल समेत बार्डर से करीब क्षेत्रों में हिंसक आंदोलन नहीं हुआ। नेपाल के भैरहवा शहर में सुरक्षा की दृष्टि से नेपाली सेना की सड़क पर गश्त शुरू की। इसके साथ ही नेपाल-भारत सीमा के बेलहिया नाका पर भी सेना को तैनात किया गया है। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संभावित खतरे या अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सोनौली सीमा से सटे नेपाली सीमा में स्थित भैरहवां भंसार कार्यालय में आगजनी के बाद सेना की तैनाती हुई है। सेना की उपस्थिति से सीमा क्षेत्र में निगरानी प्रभावी हो जाएगी। बेलहिया नाका नेपाल का प्रमुख सीमा प्रवेश बिंदु है, जहां से बड़ी संख्या में लोगों और सामान की आवाजाही होती है। भैरहवा और उसके आसपास के क्षेत्रों में सेना की यह सक्रियता आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सेना को सड़क पर होने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। नेपाल से भारतीय क्षेत्र में करीब 2000 पर्यटक सुरक्षित लौटे। अमन सिंह निवासी डेहरी सासाराम बिहार ने बताया कि कारोबार के सिलसिले में नारायण घाट सोमवार की सुबह एक फैक्ट्री में गए थे। इसके बाद शुरू हुए प्रदर्शन में काफी परेशानी हुई। मंगलवार को कर्फ्यू लगने के बाद फैक्ट्री में किसी तरह रुका बुधवार को सोनौली के लिए बस मिल गया। किसी तरह से आने के बाद राहत मिली है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भैरहवा सहित देवकोटा चौक पर पसरा सन्नाटा, लगा कर्फ्यू
सोनौली। सोमवार और मंगलवार को जहां युवाओं के विरोध प्रदर्शन के कारण भैरहवा के देवकोटा चौक पर हजारों की संख्या में युवा प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं बुधवार को नेपाली आर्मी के संचालन के बाद चौक सहित पूरे भैरहवा में सन्नाटा पसरा हुआ है। मंगलवार की रात 8 बजकर 30 मिनट से रूपनदेही जिले में जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। रूपनदेही मुख्य जिलाधिकारी टोकराज पांडेय ने बताया कि रूपनदेही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन, जुलूस, भीड़ की ओर से दंगा एवं झड़प के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बाधित हो सकती है। इसके मद्देनजर प्रशासन अधिनियम, 2028 की धारा 6 ए के अनुसार कर्फ्यू आदेश जारी किया गया है, जो नौ सितंबर रात्रि 8:30 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इसमें लोगों की आवाजाही, किसी भी प्रकार का जमावड़ा, जुलूस, प्रदर्शन, बैठक, समागम या घेराव करने पर रोक रहेगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रचंड के सुपरमाल में आगजनी पांच करोड़ की लूट
सोनौली। भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा और बुटवल में पूर्व पीएम प्रचंड के मालिकाना हक वाले सुपर मार्केट में भी युवाओं ने आगजनी की। इसमे मंगलवार की रात लगाई गई आग को बुधवार की दोपहर तक बुझ नहीं पाई। मार्ट के मैनेजर के यस न्योपने ने बताया कि युवाओं के साथ कुछ अराजक तत्व भी भीड़ में थे जो करीब पांच करोड़ की लूट किए है। इसके साथ ही होटल मोरया कैसिनो में युवाओं ने तोड़फोड़ की जिसमे संचालक ने बताया कि 33 लाख रुपये लूट लिए गए। संवाद