{"_id":"6afcbf8283e9f62095017d12","slug":"armed-police-action-in-semarpani-rupandehi-goods-were-being-smuggled-in-by-evading-customs-duties-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-189402-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में 27 लाख के वाहन पार्ट्स बरामद, भारतीय कार भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में 27 लाख के वाहन पार्ट्स बरामद, भारतीय कार भी जब्त
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तस्कर अब खाद्य सामग्री के साथ वाहनों के पार्ट्स की भी तस्करी कर रहे हैं। रुपनदेही जिले में सशस्त्र पुलिस ने कार्रवाई कर 27 लाख रुपये से अधिक के वाहन पार्ट्स और अन्य सामान बरामद किए हैं। तस्करी में इस्तेमाल भारतीय नंबर की कार भी जब्त की गई है।
सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की सीमा सुरक्षा गुल्म मुख्यालय डंडा, रुपनदेही से तैनात टीम ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने भारतीय नंबर की एक कार को रोहिणी-1 स्थित सेमरपानी में रोककर तलाशी ली तो उसमें विभिन्न प्रकार के वाहन पार्ट्स और अन्य सामान मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन सामान को भारत से सीमा शुल्क चोरी कर नेपाल लाया जा रहा था। मौके का लाभ उठाकर चालक भाग गया।
डीएसपी कृष्ण कुमार भट्टराई ने बताया कि बरामद वाहन पार्ट्स और अन्य सामान के साथ जब्त कार की कुल कीमत 27 लाख 18 हजार नेपाली रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।