फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arbitrariness of e-rickshaw drivers, people struggling with jam at bus station

Maharajganj News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, बस स्टेशन पर जाम से जूझ रहे लोग

Tue, 07 Jan 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of e-rickshaw drivers, people struggling with jam at bus station
बस स्टेशन के सामने ई रिक्शा का जमावड़ा,परेशान राहगीर और यात्री।
महराजगंज। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते लोग परेशान हैं। शहर में गलत तरीके से जगह-जगह पार्क किए जा रहे ई-रिक्शा जाम के प्रमुख कारण बन रहे हैं। रोडवेज बस स्टेशन के मुख्य गेट के बगल में ई-रिक्शा चालक अवैध पार्किंग बना रखे हैं। इससे बस चालकों और यात्रियों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा संचालन पर नियंत्रण न होने के कारण चालक जहां सवारी दिखती है वहीं वाहन रोककर सवारी बिठाने लगते हैं। इनकी मनमानी के कारण पीछे आ रहे बड़े वाहनों को निकलने में असुविधा होती है और जाम लग जाता है। ई-रिक्शा चालक तो सवारी बैठाकर या उतारकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन आगे-पीछे की बड़ी गाड़ियों निकलने में दिक्कत होती हैं। निचलौल रोड पर रोडवेज बस स्टेशन के सामने ही ई रिक्शा खड़ी कर यात्रियों का इंतजार करते हैं, जिससे बस स्टेशन के भीतर बस आने जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

बस स्टेशन के सामने ई रिक्शा न खड़ी हो इसके लिए एआरएम सर्वजीत वर्मा ने यातायात पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन सुधार नहीं हो रहा। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अगर बस स्टेशन के सामने ई-रिक्शा खड़े मिलेंगे तो चालान किया जाएगा।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed