{"_id":"6261a4f11964ce527f28e295","slug":"apreticship-mela-organised-maharajganj-news-gkp434181846","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेंटिसशिप मेला------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेंटिसशिप मेला------------
विज्ञापन
मेले में आए 311 अभ्यर्थी, 61 का हुआ चयन
महराजगंज। धनेवा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को आयोजित अप्रेंटिसशिप मेले में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। पंजीकरण कराने वाले 311 युवाओं में से विभिन्न ट्रेडों में कुल 61 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मेले में सिंचाई विभाग, जल निगम, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य संस्थानों के साथ-साथ निजी अधिष्ठानों ने भी हिस्सा लिया। इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर, फिटर व मोटर मैकेनिक आदि के ट्रेड में हिस्सा लेने वाले कुल 311 युवाओं में से बेहतर कार्य दक्षता के आधार पर 61 को चयनित किया गया।
युवाओं को चयन का प्रमाणपत्र देते हुए बतौर मुख्य अतिथि कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक बनाने की पहल जारी है। युवा तकनीकी रुप से दक्ष बनकर सफलता प्राप्त करना सुनिश्चित करें। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य अमित कुमार मद्धेशिया ने कहा कि मेले के माध्यम से युवाओं की बेरोजगारी को दूर करने में मदद मिल रही है। उपायुक्त उद्यम अभिषेक प्रियदर्शी ने कहा कि आज के परिवेश में तकनीकी जानकारी रखकर ही युवा स्वयं को सफल बना सकते हैं।
विज्ञापन
जिला सेवायोजन अधिकारी मांडवी उपाध्याय ने कहा कि तकनीकी रुप से मजबूत रहकर ही युवा सफलता के पायदान पर आगे बढ़ सकते हैं। जिला समन्वयक विनोद कुमार शर्मा ने अप्रेंटिसशिप मेले की सार्थकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान पीके सिंह, पंकज कुमार सिंह, नसीम, अरविंद समेत बड़ी संख्या में विभागीय कर्मी मौजूद रहे।
राजकीय विभागों के प्रति दिखा अधिक उत्साह
मेले में राजकीय के साथ-साथ निजी संस्थानों ने भी काउंसिलिंग के लिए अपना स्टाल लगाया था, लेकिन युवाओं ने राजकीय विभागों के प्रति अधिक उत्साह दिखाया।
युवाओं की प्रतिक्रिया
नियमित रुप से अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन होना चाहिए। इससे जहां रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, वहीं युवाओं की मुश्किलें भी दूर होंगी।
-प्रभुनाथ यादव, बृजमनगंज
जिले में सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मेले के आयोजन को बढ़ावा देना चाहिए। इससे संबंधित क्षेत्र के युवाओं को अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी होगी।
-रजत जायसवाल, नौतनवां
अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन बेहतर कदम है। राजकीय संस्थानों को प्रतिमाह ऐसे आयोजन की दिशा में पहल कर अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करना चाहिए।
-अबु तराब अंसारी, परतावल
मेले की सार्थकता तभी है, जब जिले के अधिक से अधिक युवाओं को उसका लाभ मिल जाए। इस दिशा में उठाया गया यह कदम सराहनीय है।
-नितिन कुमार जायसवाल, फरेंदा