फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Applications invited from aspirants for the post of District President; selection to be made through the prescribed process.

Maharajganj News: जिलाध्यक्ष के चयन के लिए दावेदारों से मांगा गया आवेदन, निर्धारित प्रक्रिया से होगा चयन

Sat, 15 Aug 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Applications invited from aspirants for the post of District President; selection to be made through the prescribed process.
संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

महराजगंज। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में नए जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को शहर के एक अतिथि भवन में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर अभियान की रूपरेखा और जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष बनने के इच्छुक नेताओं से फार्म भरवाकर आवेदन लिए जा रहे हैं। 18 अगस्त को सभी दावेदारों का वन-टू-वन परिचय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ जवाबदेह और सक्रिय जिलाध्यक्ष का चयन करना है। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान की शुरुआत महात्मा गांधी ने 1924-25 में कर्नाटक कांग्रेस अधिवेशन से की थी। इसी विचार से प्रेरित होकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के माध्यम से एक वर्ष तक संगठन सृजन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों में से छह लोगों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसमें एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, युवा और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखा जाएगा। इसके बाद दो सितंबर को एआईसीसी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ वन-टू-वन वार्ता होगी। पैनल पर चर्चा के बाद पार्टी हाईकमान जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed