फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Application started for income and merit based examination

Maharajganj News: आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Tue, 06 Aug 2024 06:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 Aug 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Application started for income and merit based examination
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग व परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना में लाभ के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस योजना के तहत छात्रवृत्ति लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना में माध्यमिक विद्यालयों व परिषदीय विद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। आवेदन पांच सितंबर तक कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूर्ण करनी होगी। बताया कि परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा 10 नवंबर को जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति योजना में भाग लेने के लिए आवेदक विद्यार्थी कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। उनके अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी शैक्षिक सत्र 2024-25 में किसी भी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा परिषदीय स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed