फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   application pending in portal

अफसरों की लापरवाही बेटियों पर पड़ रही भारी

Tue, 04 Oct 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
application pending in portal
- 1,590 बेटियों के आवेदन अधिकारियों के पोर्टल पर लंबित
विज्ञापन

- कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को छह किस्तों में मिलते हैं 15 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कन्या सुमंगला योजना के तहत मिले आवेदन के सत्यापन में अधिकारी तेजी नहीं दिखा रहे हैं। जिससे बेटियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों के पोर्टल पर 1,590 आवेदन लंबित हैं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्कूल में शिक्षा तक छह बार में 15 हजार रुपये की राशि देने का प्राविधान है। इस योजना में बेटियों को पहले आनलाइन आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद अधिकारियों द्वारा सत्यापन करने के बाद जिला स्तरीय कमेटी से स्वीकृति मिलने के बाद निदेशालय में भेजा जाता है। अब तक जिले में एक अप्रैल 2019 से अब तक कुल 26,944 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से अबतक विभाग की ओर से 25,364 बेटियों के आवेदन को जिला स्तरीय कमेटी से स्वीकृत होने के बाद निदेशालय को भेजा गया है। अधिकारियों के पोर्टल पर 1,590 आवेदन सत्यापन के अभाव में लंबित है।
विज्ञापन

जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि एबीएसए, बीएसए, एसडीएम और डीआईओएस के पोर्टल पर आवेदन का सत्यापन लंबित है। वार्ता कर लंबित आवेदनों का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed