फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   APARAJITA programe organised

अपराजिता मुहिम के तहत आत्मरक्षा शिविर का आयोजन

Sun, 28 Nov 2021 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
APARAJITA programe organised
मार्शल आर्ट सीखने वाली छात्राओं का बढ़ जाता है मनोबल
विज्ञापन

महराजगंज। मार्शल आर्ट सीखने वाली छात्राओं के दिल व दिमाग से डर निकल जाता है। यह लगातार अभ्यास करने से ही आता है। विपरीत परिस्थितियों में हम अपने पास उपलब्ध दुपट्टा, पेन, पिन, मोबाइल फोन, चाबी जैसी चीजों से अपनी आत्मरक्षा करते हुए सामने वाले को कड़ा सबक सिखा सकते हैं। आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का हुनर जानना जरूरी है। इससे बगैर किसी अस्त्र- शस्त्र के अपना बचाव आसानी से किया जा सकता है।
यह बात ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र सिसवां के प्रभारी राहुल राय ने कही। वह शनिवार सुबह दस बजे अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित आत्मरक्षा शिविर में सिसवां कस्बे के स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा का हुनर सिखा रहे थे। उन्होंने छात्राओं को ताइक्वांडो का अभ्यास कराया। साथ ही आत्मरक्षा का सरल उपाय भी बताया। अगर कोई बाल पकड़ ले तो किस तरह से खुद का बचाव करना होगा। कब बैठना है और कब सामने वाले पर हमलावर होना है आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ एक दूसरे से आपस में प्रैक्टिस भी की। ताइक्वांडो टीम की सदस्य प्रिया साहनी, लक्की विश्वास, हर्षिता सिंह, प्रिया रावत, मिर्धुला सिंह, साहिल अंसारी ने छात्राओं को अभ्यास करके दिखाया।
विज्ञापन

सिसवां चौकी प्रभारी तरुण शुक्ला ने कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। इससे वह विपरीत हालत में डटकर मुकाबला कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन काम कैसे करता है, इसके बारे में जानकारी दी। प्रबंधक एनबी पाल ने कहा कि ऐसे कैंप का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित आत्मरक्षा शिविर बेटियों के लिए काफी मददगार साबित होगी। प्रधानाचार्य प्रदोषा कुमार स्वैन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान रवि त्रिपाठी, शिव कुमार, एसएस शर्मा, दिनेश चौधरी, संजय सिंह, बी तिवारी, साक्षी त्रिपाठी, एकता मिश्रा, सत्या उपाध्याय, नम्रता श्रीवास्तव, संध्या जायसवाल, आलोक त्रिपाठी, सुनील दत्त, संतोष यादव, प्रतिभा, मुकेश, शिल्पा, संध्या, रविन्द्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में 120 छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
आत्मरक्षा शिविर में ज्ञानपरक जानकारी मिली
महराजगंज। छात्रा श्रुति जायसवाल, आस्था जायसवाल, स्वीकृति जायसवाल, पूजा वर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा शिविर में ज्ञानपरक जानकारी मिली। रास्ते में जाने के दौरान अब डर नहीं लगेगा। प्रशिक्षकों द्वारा बताए गए तरीकों का प्रयोग कर अपना बचाव किया जा सकता है। छात्राओं ने कहा कि बगैर किसी अस्त्र-शस्त्र के अपनी सुरक्षा करने के तरीकों को बताया गया। प्रशिक्षकों के साथ अभ्यास भी करने का अवसर मिला। आत्म रक्षा शिविर में मिला ज्ञान भविष्य में काम आएगा। बेटियों के लिए यह शिविर काफी मदद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed