फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anupama Raag spread the magic of tunes with pink colored saree.

Maharajganj News: रंगी साड़ी गुलाबी...से अनुपमा राग ने बिखेरा सुरों का जादू

Wed, 12 Feb 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anupama Raag spread the magic of tunes with pink colored saree.
- भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का दूसरा दिन
विज्ञापन

- बाॅलीवुड सिंगर व कंपोजर अनुपमा राग ने के गीतों पर झूमा पंडाल, सुरभि सिंह के कथक का चला जादू
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज परिसर में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव के दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर अनुपमा राग ने ‘रंगी साड़ी गुलाबी’ से महफिल की शुरुआत की तो पंडाल में उपस्थित लोग मुरीद होकर तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। वहीं डाॅ. सुरभि सिंह के कथक का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। लोगों को उनका नृत्य देखकर पहली बार लगा कि शास्त्रीय संगीत इतना शानदार हो सकता है। काठमांडो से पहुंची कलाकारों की टीम ने आदि शक्ति देवी को समर्पित ‘झिंझिका गायन’ से लेकर ‘साथिया गायन’ और नृत्य प्रस्तुत कर नेपाल की अनूठी सभ्यता व संस्कृति में रंगने का कार्य किया।
संस्कृति और पर्यटन विभाग के सौजन्य से चल रहे मैत्री महोत्सव में मंगलवार का दिन भारत और नेपाल के कलाकारों के नाम रहा। उनकी प्रस्तुतियों ने अनेकता में एकता के भाव को दर्शाया। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सिसवां विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पीजी कालेज प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक राजेश अहिरवार, लुंबिनी पर्यटन बोर्ड के निदेशक रामू जोशी ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौरा देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मंच बाॅलीवुड सिंगर व कंपोजर अनुपमा राग ने संभालते हुए गुलाबी गैंग के गाने से शुरुआत की। इसके बाद सांवरे...सांवरे व बंजारा गीतों से सभी को अपनी आवाज का दीवाना बना दिया। उन्होंने जिला गाजियाबाद और बिन बुलाए बाराती फिल्म के गानों से खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डाॅ. सुरभि सिंह के कथक नृत्य ने पंडाल को शास्त्रीय संगीत में गोता लगाने को मजबूर कर दिया। इसके बाद बेसिक व माध्यमिक स्कूल के बच्चों का कार्यक्रम तो बीच-बीच में अमित अंजन व नेपाल के कलाकारों की प्रस्तुति का दौर चलता रहा।
इस मौके पर सदर एसडीएम रमेश कुमार, प्राचार्य प्रोफेसर अजय मिश्रा, प्रभारी पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ. पुष्प लता मंगल, डाॅ. अनिल सिंह, डाॅ. अर्पणा राही, डाॅ. प्राची कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

वैश्विक समुदाय में चर्चित भारत-नेपाल की मित्रता
मैत्री महोत्सव को संबोधित करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल की मित्रता का दायरा सिर्फ दोनों देशों तक नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान रखता है। दोनों देशों का संबंध मधुर बना रहे इसके लिए दोनों देश के नागरिकों को ध्यान रखना होगा। नेहरू पीजी काॅलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि भारत नेपाल सांस्कृतिक महोत्सव 2023 में भारतीय संस्कृति मंत्रालय व लुंबिनी डेवलपमेंट अथॅारिटी ने प्रारंभ कराया, जो निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ रहा है।


पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
सहायक निदेशक संस्कृति व पर्यटन निदेशालय के राजेश अहिरवार ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बेसिक व माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों का सम्मान पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, काॅलेज प्रशासन, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग, भारतीय व नेपाली कलाकारों के साथ साथ दर्शकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed