फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anti-rabies serum injection will now be given in case of mad dog bite.

Maharajganj News: पागल कुत्तों के काटने पर अब लगाया जाएगा एंटी रेबीज सीरम का इंजेक्शन

Mon, 18 May 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Anti-rabies serum injection will now be given in case of mad dog bite.
रविवार से सीएचसी परतावल में शुरू हुई सुविधा, पहले ही दिन 12 लोगों ने कराया उपचार
विज्ञापन

पागल अथवा संदिग्ध कुत्तों के काटने की स्थिति में काफी प्रभावी माना जाता है एंटी रैबीज सीरम
परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में अब रेबीज से बचाव के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) के साथ-साथ एंटी रेबीज सीरम (एआरएस) लगाने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में बढ़ रही कुत्तों के काटने की घटनाओं को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है।
रविवार को इस नई सुविधा का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन 12 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। सीएचसी परतावल में सुबह से ही कुत्तों के काटने से पीड़ित मरीजों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने मरीजों की स्थिति का परीक्षण करने के बाद जरूरत के अनुसार एआरवी एवं एआरएस इंजेक्शन लगाए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पागल अथवा संदिग्ध कुत्तों के काटने की स्थिति में एंटी रैबीज सीरम काफी प्रभावी माना जाता है और यह संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि पहले केवल एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध थी, लेकिन अब गंभीर मामलों को देखते हुए एंटी रैबीज सीरम की भी व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पागल कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से धोना चाहिए तथा बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। समय पर इंजेक्शन लगवाने से रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव संभव है। इस दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों और उनके परिजनों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed