{"_id":"6a3d909eeeea33b1650164f0","slug":"anti-encroachment-drives-have-been-conducted-repeatedly-yet-the-problems-persist-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-160360-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बार-बार चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, फिर भी मुश्किलें बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बार-बार चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, फिर भी मुश्किलें बरकरार
Fri, 26 Jun 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में मुख्य मार्ग किनारे से लेकर स्टेशन रोड और बर्डपुर रोड तक फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में है। यह हाल तब है जब नगर पालिका और तहसील प्रशासन की ओर से कई बार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर इन्हें खाली कराया गया।
हालत यह है कि अतिक्रमण के कारण शहर के सभी मार्ग पर लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। वहीं, तहसील प्रशासन की ओर जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान की तैयारी की जा रही है।
अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर प्रतिदिन शाम को गुजरना मुश्किल होता है। यहां से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने कई अभियान चलाए। पिछले एक वर्ष में चार बार अतिक्रमण हटाने के अभियान के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। हालांकि अतिक्रमण के चलते किसी दुकानदार या मकान स्वामी के विरुद्ध न तो कोई नोटिस दी गई और न ही किसी पर जुर्माना लगाया गया। शायद इसी कारण लोग बिना भय के अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण करने से डर नहीं रहे है। इसका नतीजा वर्तमान में शहर के सभी मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है, जिससे वाहन चालकों को गुजरने के दौरान मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम नौगढ़ राहुल कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।