{"_id":"68d6f2715fb893f63c049e05","slug":"ansh-got-first-place-in-tehsil-level-digital-painting-competition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-160594-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तहसील स्तरीय डिजिटल चित्रकला प्रतियोगिता में अंश को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तहसील स्तरीय डिजिटल चित्रकला प्रतियोगिता में अंश को प्रथम स्थान
विज्ञापन
फरेंदा। सेवा पखवाड़ा डिजिटल तहसील स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को अभिनव विद्या मंदिर इंटर काॅलेज उदितपुर में हुआ। जहां क्षेत्र के कई इंटर काॅलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उदितपुर इंटर काॅलेज के छात्र अंश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज आनंदनगर, मोती राम दिवेदी जनता इंटर काॅलेज, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज, रमा नाथ उमाशंकर इंटर काॅलेज व उदितपुर के छात्र शामिल हुए। विजेता छात्रों में उदितपुर के अंश कुमार ने प्रथम, जयपुरिया की रजनी यादव द्वितीय व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की अंशिका को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
निर्णायक प्रधानाचार्य डॉ. सतीश नरायन पांडेय, रितिका सिंह एवं महेंद्र सिंह कुशवाहा रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं। साथ ही छात्रों के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना आती है। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, श्रीकिशुन राम, कुलदीप पांडेय, मनीष सिंह, पूनम सिंह, शिल्पी सिंह, हेमलता आदि मौजूद रहे।