फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ANMs boycott work over five-point demands; indefinite sit-in announced.

Maharajganj News: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एएनएम का कार्य बहिष्कार, अनिश्चितकालीन धरने का एलान

Thu, 01 Oct 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
ANMs boycott work over five-point demands; indefinite sit-in announced.
समान कार्य-समान वेतन समेत पांच मांगों को लेकर आक्रोश, लखनऊ मार्च में शामिल होंगी एएनएम
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत एएनएम कर्मियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का एलान किया है। बुधवार को एएनएम कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। उन्होंने 25 सितंबर से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का निर्णय लिया है।
एएनएम सुमन सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर 21 सितंबर को लखनऊ में मार्च प्रस्तावित था। इसमें सरकार की ओर से किए गए कथित अमानवीय व्यवहार से कर्मियों में आक्रोश है। साथी कर्मियों का मनोबल बढ़ाने और अपनी मांगों के समर्थन में वे शांतिपूर्ण ढंग से लखनऊ मार्च में शामिल होंगी। इसके साथ ही जिले में कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

एएनएम कर्मियों ने समान कार्य-समान वेतन समेत पांच सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। सुमन सिंह ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बंदना, श्वेता, शशिकला भारती, आराधना गुप्ता, प्रियंका गुप्ता समेत अन्य एएनएम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed