{"_id":"685023973ca9ab93d704a5a2","slug":"anm-reprimanded-for-negligence-in-making-abha-id-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-152058-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आभा आईडी बनाने में लापरवाही पर एएनएम को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आभा आईडी बनाने में लापरवाही पर एएनएम को फटकार
Mon, 16 Jun 2025 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 16 Jun 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में सोमवार को अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमोंं के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार व डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश यादव ने जननी सुरक्षा, संस्थागत प्रसव, टीबी उन्मूलन व परिवार नियोजन, टीकाकरण समेत 10 बिंदुओं के सफल संचालन आदि के बारे में विस्तार से हाल जाना।
उन्होंने वहां पर विभिन्न क्रियाकलापों की फीडबैक ली। कार्यक्रम में विशेष तौर पर एएनएम और आशा कार्यकर्ता व इंडीकेटर को प्रशासन की ओर से दी जा रही जिम्मेदारियां को बेहतर ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही शासन की ओर से जनता को उपलब्ध कराए जाने वाले सुविधाओं को लाभार्थी तक पहुंचने की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
वहीं आभा आईडी बनाने में शिथिलता बरतने पर एएनएम को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिया कि इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। इस दौरान बीपीएम सूर्य प्रताप, बीसीपीएम लवली वर्मा, फिरोज, एएनएम रेखा वर्मा, पुष्पा, प्रियंका गुप्ता, अनुराधा सिंह, मंजूलता भारती, प्रियंका मौजूद रहीं। संवाद