फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ankita of Digvijaynath Intermediate College stands first in classical dance in girls level.

Maharajganj News: बालिका स्तर में शास्त्रीय नृत्य में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की अंकिता प्रथम

Sun, 01 Oct 2023 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ankita of Digvijaynath Intermediate College stands first in classical dance in girls level.
दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक में कला उत्सव के दौरान प्रमाण पत्र और मेडल के साथ विजेता प्रतिभागी।
-दस विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों की डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने किया। दस विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता में पंद्रह विद्यालयों के डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित हुई।
कला उत्सव प्रतियोगिता के नोडल डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि बालिका स्तर में शास्त्रीय नृत्य में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की अंकिता प्रथम, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सहजनवा बाबू बृजमनगंज की स्नेहा द्वितीय, सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज की साक्षी पांडेय तृतीय रहीं। लोकनृत्य में दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की अंशिका चौधरी प्रथम, अर्चना द्वितीय स्थान पर रहीं। शास्त्रीय गीत में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की खुशी प्रथम, अंकिता द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं लोकगीत गायन में मधु कुमारी दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रथम, निधि कुमारी द्वितीय स्थान रहीं। स्वर वाद्य में रुक्मणी कुमारी दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की प्रथम रहीं, अनवद्ध वाद्य में प्रिया पांडेय सूर्यनारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज भिटौली की प्रथम, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की अनामिका पटेल द्वितीय व अनन्या शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। एकल नाटक में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की आराधना पांडेय प्रथम, साक्षी द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति कला में सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज की कामिनी राय प्रथम ,आंचल द्वितीय और दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज की राजनंदनी चौधरी प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फरेंदा की मेनका द्वितीय, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की नंदिनी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं खेल खिलौने में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की गुंजा वर्मा प्रथम स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग में शास्त्रीय नृत्य में आजाद कुशवाहा डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली बाजार महराजगंज प्रथम, लोक नृत्य में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार के आलोक कुमार प्रथम, डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली के शिवम कुमार द्वितीय स्थान, लोकगीत में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के अवनीश शर्मा प्रथम, शास्त्रीय गीत में आनंदमय श्रीवास्तव दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज प्रथम, मूर्ति कला में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज का संगम प्रथम, चित्रकला प्रतियोगिता में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के अंकित प्रजापति प्रथम, खेल व खिलौने में आदित्य गिरी प्रथम स्थान पर ररे।

इस दौरान डॉ. मनीषा त्रिपाठी, प्रीति पांडेय, संयोजक जिला समन्वयक माध्यमिक मुकेश कन्नौजिया, प्रधानाचार्य सपना सिंह, डॉ. बसंत नारायण सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed