फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   animal health problem

Maharajganj News: लंपी बीमारी की वास्तविकता का पता लगाएगी राज्य स्तरीय टीम

Sat, 09 Sep 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
animal health problem
महराजगंज। जिले में पशुओं में बढ़ रही लंपी बीमारी की वास्तविकता का पता लगाने के लिए शासन की ओर से तीन सदस्यीय टीम नामित हुई है। टीम शनिवार सुबह जिले में पहुंचेगी। दस दिन तक जिले के विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर बीमारी के बारे में पता लगाएगी और रिपोर्ट भी सौंपेगी।
विज्ञापन

लंपी बीमारी से जुड़े 30 से अधिक मामले जिले में सामने आ चुके हैं। नियमित रूप से सामने आ रहे इन मामलों को देखते हुए सहारनपुर के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जैनेंद्र सिंह व बागपत के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शांतिप्रकाश की टीम जिले में आएगी व पशुओं को प्रभावित करने वाली बीमारी से संबंधित जानकारी एकत्र करेगी।
विज्ञापन

18 सितंबर तक जिले में रहने के दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों में भी जाएंगे तथा बीमारी के प्रभावी सर्विलांस, उपचार, पृथक्करण, प्रभावी टीकाकरण व आमजन में बीमारी के प्रति जागरूकता आदि के बारे में पता लगाते हुए उसकी रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
लंपी बीमारी व बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की वास्तविकता का पता लगाने के लिए राज्य स्तर की टीम जिले में शनिवार की सुबह तक पहुंचने वाली है। वह दस दिन तक जिले में रहकर वास्तविकता देखेगी व रिपोर्ट राज्य स्तरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराएगी।
-डॉ. आरसी चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed