फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angry with batons contract personnel

लाठीचार्ज से संविदा कर्मियों में गुस्सा

Wed, 16 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Wed, 16 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Angry with batons contract personnel
सीएमओ दफ्तर के सामने एनआरएचएम के संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया - फोटो : विनोद गुप्ता
मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी संघ आंदोलित है। मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर सीएमओ दफ्तर परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लखनऊ में लाठीचार्ज की निंदा की। कर्मचारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन


संविदा कर्मचारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा लखनऊ में बैठक की गई। प्रदेश कार्यकारिणी के तरफ से 16 मार्च तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। डीसीपीएम विपिन विहारी पाठक ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के बराबर सुविधा देने एवं विनियमितीकरण समेत नौ मांगों को हर हाल में सरकार से मनवाया जाएगा।
विज्ञापन


हरिकेश बहादुर यादव ने कहा कि संविदा कर्मचारी अपने मतभेदों को भुला कर एकजुटता बनाए रखें। एक जुटता से ही अपने मांगों को सरकार से मनवाया जा सकता है। कार्य बहिष्कार में सभी लोग सहयोग करें। धर्मेंद्र कुमार, डॉ. विजय सिंह, लवली वर्मा, शाकिर, सतेंद्र शर्मा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, विजय सिंह, ऊषा यादव, दुर्गावती मिश्रा, विजय प्रकाश प्रजापति के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पनियरा और निचलौल प्रतिनिधियों के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा के परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। डॉ. पूनम, डॉ. यशवंत मल्ल,डॉ. श्वेता, मीनाक्षी, ज्योति, आमिना, संध्या, प्रियंका आदि शामिल रहे।


इसी तरह निचलौल में भी दूसरे दिन संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठे रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने लाठीचार्ज के दोषी पुलिस कर्मियो पर र्कावाई की मांग की। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। धरने में डॉ. कालिंदी सिंह, इरशाद अहमद, डॉ. राजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed