{"_id":"6335e8dfefd18e0d8830a8c6","slug":"angry-villagers-blocked-the-road-due-to-power-connection-cut-maharajganj-news-gkp4522672120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन कटने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन कटने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन
सड़क जाम किए ग्रामीणों को समझाते क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
बिजली कनेक्शन कटने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिधावें गांव में बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मचारियों ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काट दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मदनपुरा चौराहे पर पहुंचकर निचलौल सिंदुरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीं, गांव के लोगों ने विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य और नायब तहसीलदार नवीन निश्छल त्रिपाठी ने कनेक्शन जुड़वाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से किनारे हटे। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मुफ्त बिजली कनेक्शन के नाम पर उनके घरों में बिजली लगा दिया गया है। जिसका अभी तक बिजली बिल नहीं मिला है। ऐसे में बिजली बिल जमा करने में परेशानी हो रही है। आरोप लगाया कि कुछ महीने के अंतराल पर कनेक्शन विद्युत बकाया के नाम पर काट दिया गया फिर कनेक्शन जोड़ने की बात कर रकम की मांग की जाती है।
क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि कटे विद्युत कनेक्शन को जोड़ने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को सड़क से हटवा दिया गया है। ग्रामीणों से अपील है कि बकाया जल्द जमा कर दें।