{"_id":"64a7fda97eb96d943003cbb0","slug":"angry-over-the-death-of-the-farmer-in-the-accident-the-villagers-blocked-the-road-for-two-hours-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1412-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुर्घटना में किसान की मौत पर आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुर्घटना में किसान की मौत पर आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक किया सड़क जाम
विज्ञापन
दुर्घटना में किसान की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया सड़क जाम
फोटो
पुलिस एवं प्रशासन ने दो घंटे के बाद बहाल कराया आवागमन, डीसीएम चालक को आक्रोशित भीड़ ने घेर रखा
पुलिस की सूझबूझ से चालक को कब्जे में लेकर थाने में भेजा, घटनास्थल पर चार थानों की पुलिस रही मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शुक्रवार को पनियरा मुजुरी एनएच 328 मार्ग पर डिंगुरी गांव के करमहिया चौराहे के पास डीसीएम व पिकअप की टक्कर हो गई। इस दौरान चपेट में आए साइकिल से यूरिया लेकर घर जा रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन पनियरा पीएचसी व एक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित किसान के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से समझाने के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। वहीं, पुलिस ने चालक को किसी तरह से थाने पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, वाहनों की टक्कर में चपेट में आए साइकिल पर यूरिया ले जा रहे किसान गुलाब पासवान (48) निवासी हेमछापर टोला भलुवान की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, हादसे में पिकअप वाहन पर सवार मो. ताहिर उर्फ अंगूर(32), कमलेश गुप्ता (33) अशोक(30), कुंवर सैनी(65) सहित चार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और डीसीएम चालक को घेर लिया और करमहिया चौराहे के पास मृतक किसान के शव को सड़क पर रखकर पनियरा मुजुरी एनएच 328 मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मयफोर्स के साथ थानेदार स्वतंत्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने पर भेजवाया। जाम की स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर श्यामदेरूवा थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह, भिटौली थाना प्रभारी सुनील कुमार राय, फरेंदा थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों के गुस्से को शांत कराने में पुलिसकर्मी असफल रहे। इसके बाद घटनास्थल पर सीओ सदर अजय कुमार चौहान व तहसीलदार सदर वाचस्पति सिंह पहुंचे और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाए।
थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गई है। वहीं चार घायल हैं। तीन घायलों का पीएचसी पनियरा में इलाज चल रहा है। कमलेश गुप्ता की स्थिति नाजुक बनी हुई मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।