फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angry over his wife's departure to Mumbai, a man climbed a mobile tower.

Maharajganj News: पत्नी के मुंबई जाने से नाराज युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा

Fri, 05 Jun 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Angry over his wife's departure to Mumbai, a man climbed a mobile tower.
टावर पर चढ़ा युवक सूरज।
मेंहदावल। नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक युवक पत्नी के मुंबई जाने से नाराज होकर मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। युवक पुलिस से पत्नी को बुलाने की मांग करते हुए उसके न आने पर खुदकुशी की धमकी देने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को समझाकर तीन घंटे बाद नीचे उतारा और थाने ले गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

मेंहदावल के सीएचसी तिराहे के पास स्थित बैंक आफ बड़ौदा के पीछे लगे मोबाइल टाॅवर पर कटारिया निवासी सूरज पटेल (27) चढ़ गया। सूचना पर डायल-112 तथा मेंहदावल पुलिस पहुंची। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी नगर के लोग युवके मोबाइल टॉवर पर चढ़ने का वीडियो पोस्ट करने लगे। इससे मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक पत्नी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। टॉवर पर चढ़े युवक का कहना था कि मेरी पत्नी नाराज होकर मुंबई अपने भाई के घर चली गई है। जब तक वह नहीं आएगी, तब तक टाॅवर से नहीं उतरूंगा। युवक ने कहा कि यदि पत्नी नहीं आई तो इसी टाॅवर से कूद कर जान दे दूंगा। पुलिस के काफी प्रयास और समझाने-बुझाने के तीन घंटे बाद युवक नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed